6 february 2019 ka Rashifal

kanya rashifal 6 february 2019

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज चिंता मिटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

वृषभ राशि– आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

मिथुन राशि– आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

कर्क राशि– आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है। पूरा पढ़े। 

21 December 2018 ka rashifal ?

rashifal 21 Dec 2018 ka ?

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 26.10 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि:– आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि:– आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालने में ही भलाई है। पूरा पढ़े। 

23 Feb 2019 ka rashifal ?

rashifal 23 Feb 2019 ka ?

फाल्गुन मास, चतुर्थी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 8.11 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

वृष राशि :- आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

मिथुन राशि :- आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उबर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है, इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहिएगा। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं, इसलिए मध्याह्न के बाद ही मानसिक अवस्था में कमी आएगी। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी। फिर भी ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क राशि :- किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा और क्रोध पर संयम रखिएगा। वाणी उग्र न हो जाए, इसका भी ध्यान रखिएगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पूरा पढ़े। 

13 January 2019 ka rashifal ?

rashifal 13 January 2019 ?

पौष मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :– आज के दिन आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा।कामकाज में धन लाभ होगा। शरीर में चुस्ती-फूर्ति बनी रहेगी। घर में मेहमानो का आना संभव है।

वृषभ :- परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कामकाज मिलाजुला रहेगा। किसी गलत कार्य की ओर आकर्शित हो सकते है।

मिथुन :- कामकाज में सफलता मिलेगी। मन में नया जोष और चुस्ती-फूर्ति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा।

कर्क :– शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। कामकाज अच्छे स्तर का बना रहेगा। किसी प्रकार की दिक्कते आज परेशानी उत्पन्न कर सकती है।

सिंह :- आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। अच्छा समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पूरा पढ़े। 

12 February 2019 ka rashifal ?

12 Feb 2019 ka rashifal ?

माघ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 15.55 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। सभी कार्य आपके अनुकूल होंगे। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास में समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं।

वृष राशि :- आज के दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आज कोई भी अनहोनी हो सकती है। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में कष्ट होने की संभावना है। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे।

मिथुन राशि :- आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। परिवारजनों में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल है। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी।

सिंह राशि :- आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्वनिर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना बन रही है। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। पूरा पढ़े।