2020 में बसंत पंचमी को कौन सी तारीख है ?

बसंत पंचमी 29 जनवरी 2020 पर विशेष

सबगुरु न्यूज। चारों और बसंत ऋतु छा गई है। खेतों में सरसों लहलहा रही है। उल्लास और उमंग का वातावरण छाया हुआ है। ये वातावरण आज बसंत पंचमी होने का अहसास करा रहा है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी का बहुत ही धार्मिक महत्व है, जैसे मकर संक्रांति, माैनी अमावस्या को श्रद्धालु नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं, वैसे ही बसंत पंचमी में भी स्नान और दान  करने की पुरानी परंपरा रही है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन यानि पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है।

इस दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है। भारत के आलावा यह पर्व बांग्लादेश और नेपाल में भी बड़े उल्लास से मनाया जाता है। बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवें दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है। इस वजह से इसे बसंत पंचमी कहते हैं। बसंत पंचमी को श्रीपंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन को देवी सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। पूरा पढ़े। 

23 January 2019 rashifal in Hindi

मेष राशि : आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

वृषभ राशि : आज पारिवारिक मामलों में उलझन आपको कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।

मिथुन राशि : बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

कर्क राशि: धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। थकावट से कुछ के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। पूरा पढ़े। 

6 february 2019 ka Rashifal

kanya rashifal 6 february 2019

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज चिंता मिटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

वृषभ राशि– आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

मिथुन राशि– आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

कर्क राशि– आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है। पूरा पढ़े। 

सूर्य ग्रहण कब शरू होगा और कब खत्म होगा ?

कल सूर्य ग्रहण सुबह कब चालू होगा और कब खत्म होगा ?

पृथ्वी और चन्द्रमा की छाया का खेल यानी सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजे से शुरू होगा तथा 1 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट रहेगी।

कंकणाकृति सूर्य ग्रहण – आंशिक, ग्रहण शुरू सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर,ग्रहण समाप्त – 10 बजकर 54 मिनट, आंशिक ग्रहण अवधि 2 घंटे 43 मिनट, सूतक 25 दिसम्बर की रात 8 बजे से शुरू होगा। ग्रहण समाप्ति के साथ सूतक भी समाप्त होगा। ग्रहण नक्षत्र व राशि मूल नक्षत्र व धनु राशि, दिनांक 26 दिसम्बर गुरुवार।

सदियों से आज तक ग्रहण होते चले आ रहे हैं। जब मानव को ग्रहण के बारे में ज्ञान नहीं था तो वह बेफिक्र था और जैसे जैसे ज्ञान ने अपना विस्तार किया तो व्यक्ति ने इस ग्रहण की जानकारी की तथा पाया कि सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को ही होता है और चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा को ही होता है।

इस जानकारी के साथ ही इस के विषय में सम्पूर्ण जानकारी के बाद एक वर्ग प्राकृतिक कारणों की तरफ बढ़कर वैज्ञानिक बन गया तो दूसरी सोच इसे अदृश्य शक्ति के अदृश्य देव के साथ जोड़ धर्म शास्त्र की ओर बढ गया। विज्ञान ने महज इसे खगोलीय घटना माना है और इसे पृथ्वी व चन्द्र की छाया का खेल समझने लगा। धर्म शास्त्र ने इसे पूर्ण धार्मिक मानते हुए इसे शुभ नहीं माना।

26 दिसम्बर पौष मास की अमावस्या गुरूवार के दिन सुबह 8 बजे प्रारम्भ होकर ग्रहण 1 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के अतिरिक्त एशिया, आस्ट्रेलिया तथा अफ्रीका में दिखाई देगा। ग्रहण की पूर्ण अवधि 5 घंटे 36 मिनट की होगी। अलग अलग स्थानो पर ग्रहण का समय अलग अलग होगा। पूरा पढ़े। 

21 December 2018 ka rashifal ?

rashifal 21 Dec 2018 ka ?

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 26.10 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि:– आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि:– आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालने में ही भलाई है। पूरा पढ़े।